जल जीवन मिशन, सदन में हंगामा

SHARE:

रायपुर। विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने जल जीवन मिशन में निर्धारित लक्ष्य से कम काम  तथा अनियमितता को लेकर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष ने सरकार को घेरा। कांग्रेस सदस्य भूपेश बघेल द्वारा उठाए गए प्रश्र का लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरूण साव द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर सदन का बहिर्गमन कर दिया।
विधानसभा के मानसून सत्र में आज कांग्रेस के भूपेश बघेल ने जल जीवन मिशन में हुए अनियमितता का मामला सदन में उठाया। लोक स्वास्थ्य मंत्री अरूण साव  ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में फर्जी काम हुआ था। 35 लाख घरों में कनेक्शन देने का वादा किया था लेकिन सिर्फ 15 लाख घरों में कनेक्शन दिया गया। कांग्रेस शासन काल में फर्जी जल टंकियां बनाई गई जिसके कारण मिशन का काम पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य छग के ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ एवं पेयजल उपलब्ध कराना है।
भूपेशबघेल ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन में निर्धारित लक्ष्य से कम काम किया गया है। भारसाधक मंत्री  अरूण साव ने कहा कि भूपेश बघेल का यह आरोप निराधार है। अरूण साव ने आगे कहा कि हमने जो लक्ष्य रखा है वह पूर्ण किया गया है। फर्जी आकड़े कांग्रेस शासन काल में दिये गये थे। इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने जमकर नोकझोंक हुई।
कांग्रेस के भूपेश बघेल ने पूरक प्रश्र के माध्यम से जलजीवन मिशन में हुए कम खर्च का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि अनुमानित खर्च जितना था उतना नहीं हो पाया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री इसको लेकर बार बार सरकार का मतंव्य स्वस्थ करते रहे। उन्होंने कहा कि सरकार जल जीवन मिशन को सफल बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।
लोकस्वास्थ्य मंत्री द्वारा बार बार विभागीय कार्यों की जानकारी दी गई। कांग्रेस के भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे कार्यक्रम दस लाख कनेक्शन दिये गये जबकि आपके कार्यकाल में बजट में आबंटित पैसा खर्च किया जा रहा है। अरूण साव ने सभी आरोपों को निराधार बताया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री के जवाब से असंतुष्ठ होकर कांग्रेस ने सदन का बहिर्गमन कर दिया गया।
विधानसभा में भाजपा के सदस्य एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जल जीवन मिशन में लगे भ्रष्टाचार का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से इस योजना को लागू किया था वह पूरा नहीं हुआ है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरूण साव ने बताया कि इस पर पूरी जांच चल रही है। इसमें हुई अनियमितता की शिकायत मिलने पर स्टेयरिंग कमेटी द्वारा जांच की गई है। आज सदन में जल जीवन मिशन में कामकाज को लेकर सत्ता पक्ष के पक्ष और विपक्ष ने अनेक प्रश्र पूछे जिसमें भाजपा और कांग्रेस के सदस्य ने भी भाग लिया। अरूण साव ने बताया िक कांग्रेस शासन काल में 35 लाख कनेक्शन का दावा किया था जो कि सही नहीं है मात्र 15 लाख कनेक्शन दिये। भूपेश बघेल ने इसे  नकार दिया।
अलंकरण समारोह में सम्मानित होगी विधायक भावना बोरा
छग विधानसभा में पहली बार विजयी हुई विधायक भावना बोरा का आज उत्कृष्ठ विधायक के रूप में सम्मान किया जाएगा। कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विजीय भाजपा बोरा अपने सशक्त मिजाज तथा सोच परख प्रश्रों के लिए जारी जाती है। इसके लिसावा अंबिका मरकाम विधानसभा में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें राज्यपाल रामेन ठेका मुख्य अतिथि होंगें।

Hasdeo Times
Author: Hasdeo Times

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now