जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से दो बैगा महिलाएं हुईं काल का शिकार, गांव में शोक का माहौल

SHARE:

कवर्धा। जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया, जहां आकाशीय बिजली गिरने से दो बैगा महिलाओं की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक ही परिवार की दो महिलाएं – तिहरी बाई और रामबाई – जंगल में चरोटा भाजी (जंगली साग) तोडऩे गई थीं। देर रात तक जब वे घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
बुधवार सुबह खोजबीन के दौरान दोनों महिलाओं के शव बाहपानी के जंगल में मिले। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस ने मामले में कुकदूर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कर लिया है।
इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। ग्रामीणों के अनुसार, ये महिलाएं अक्सर जंगल में साग-सब्जियां एकत्र करने जाया करती थीं। इस बार मौसम की मार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
प्राकृतिक आपदा का यह हृदयविदारक हादसा आदिवासी अंचलों में जनजीवन की चुनौतियों को उजागर करता है। प्रशासन द्वारा राहत व सहायता की उम्मीद की जा रही है।

Hasdeo Times
Author: Hasdeo Times

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now