बाढ़ का पानी देखने गए 3 बच्चे नदी में डूबे, एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी

SHARE:

नरसिंहपुर । मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां बाढ़ का पानी देखने गए तीन बच्चे नदी में डूब गए। हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चों की उम्र 11 से 13 साल के बीच है। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
सुबह से चल रहे तलाशी अभियान में एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जिसकी पहचान अक्षत, पिता डालचंद मेहरा के रूप में हुई है। शेष दो बच्चों की तलाश अभी भी जारी है। स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की टीमें गहरे पानी और तेज धार के बीच बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

Hasdeo Times
Author: Hasdeo Times

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now