पति-पत्नी के शव पेड़ से लटके मिले

SHARE:

खजुराहो। बागेश्वर धाम की बड़ी पहाडिय़ा पार्किंग के पीछे एक नीम के पेड़ पर दंपती के शव मिले हैं। मृतकों में रानी कुमारी (25) और राजा बंसल (29) शामिल हैं। महिला बिहार के गोपालगंज की रहने वाली थी, जबकि राजा सतना जिले के खनगढ़ का निवासी था। बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष सिंह के अनुसार प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। दोनों ने एक ही रस्सी का उपयोग कर फांसी लगाई। जांच में सामने आया कि यह राजा की दूसरी शादी थी। राजा और महिला ने प्रेम विवाह किया था। परिजन के अनुसार, राजा की पहली पत्नी से चल रहे विवाद के कारण दोनों तनाव में थे। इस विवाद के चलते दंपती ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Hasdeo Times
Author: Hasdeo Times

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now