निगम के अतिक्रमण हटाओं अभियान से रोज, कमाने खाने वाले ठेला, खोमचा वाले परेशान

SHARE:

रायपुर । नगर निगम प्रशासन द्वारा मालवीय रोड, एमजी रोड, सहित अन्य मार्गों में अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से यहां व्यस्तता मार्गों में लोगों को रात मिली है। वहीं फल, शेक कपड़ा बेचने वाले सहित अन्य लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नगर निगम प्रशासन के अनुसार महापौर और शासन के निर्देश के बाद प्रत्येक जोन में अवैध कब्जा हटाया जा रहा है। जिला पुलिस बल एवं निगम प्रशासन की कर्मचारियों द्वारा मालवीय रोड में बेतरतीब ढंग से रखे दुकान पोस्टरों एवं पुतलों को हटाया गया। मालवीय रोड में ठेले में कपड़ा तथा महिलाएं साड़ी बेचती हैं, ये सभी सड़क पर अवैध कब्जा करते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है। लेकिन गरीबों के रोजी-रोटी के समस्या खड़ी हो जाती है। जयस्तम्भ से लेकर टाटीबंध तक मोमोस, नारियल पानी ठेला, आईएस गोला लगाकर बेचने वालों पर कहर टूट पड़ा है। चाय एवं नास्ता बेचने वालों पर प्रशासन के कर्मचारी कार्यवाही करते है। उनका सेलेण्डर उठाकर ले जाते हैं। इसके चलते उन्हें जोन कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता है। जोन क्रमांक 5 एवं 7 के अंतर्गत आने वाले जीई रोड में सबसे ज्यादा गंभीर समस्या है। विज्ञान महाविद्यालय के पास कब्जा हटाए गए हैं। जोन क्रमांक 4 एवं 2 में भी कार्यवाही चल रही है। विवेकानंद सरोवर के आसपास जूता-चप्पल, फल बेचकर जीवन यापन करने वालों पर भी कार्यवाही की जा रही है। शीतला मंदिर के पास एक सब्जी बाजार लगता है। जोन क्रमांक 7 के अंतर्गत सब्जी वाले बैठ जाते हैं, जिसके कारण लाखेनगर से लेकर आमापारा तक आए दिन जाम लगा रहता है। अतिक्रमण हटाओं के बाद भी यातायात की व्यवस्था सुधर नहीं रही है। आमापारा में फल बेचने वालों के अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं।

Hasdeo Times
Author: Hasdeo Times

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now