एक साथ निकली तीन मासूम दोस्तों की अर्थी, अंतिम संस्कार के दौरान पूरा गांव रोया…

SHARE:

मोहला-मानपुर  । अम्बागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम छछानपाहरी में बीते रविवार को तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो जाने पर पूरे गांव में मातम पसर गया है. आज बड़ी संख्या में जुटे क्षेत्रवासी ग्रामीणों की मौजूदगी में गमगीन माहौल के बीच तीनों मासूमों का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ. ग्राम पंचायत छछानपाहरी के सरपंच पंचराम चंद्रवंशी ने बताया कि बच्चे अपने अपने घर से खेलने निकले थे. इसी बीच खेलते-खेलते तालाब में नहाने घुस गए. तालाब गहरा था और गहराई की जद ने आकर तीनों बच्चे डूब गए. बच्चों का नाम नव्यांश कुमार पिता सुभाष, हिमांशु पिता प्रवीण साहू तथा लक्ष्य पिता वेदप्रकाश है. जिनकी उम्र लगभग 6 से 7 साल की है. एक बच्चा गांव के ही प्राथमिक शाला में पड़ता था. वहीं दो बच्चे अंबागढ़ चौकी स्थित निकी स्कूल में पढ़ने जाते थे.

Hasdeo Times
Author: Hasdeo Times

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now