भाजपा सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए आलोक पटेल हुए सम्मानित, सोशल मीडिया पर मिल रही क्षेत्रीय जनता से बधाइयाँ…

SHARE:

डभरा। सक्ती जिले के चंद्रपुर क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ता आलोक पटेल को भाजपा सदस्यता अभियान में उनकी उत्कृष्ट भूमिका के लिए सम्मानित किया गया है। पार्टी की ओर से उन्हें “सदस्यता श्री” प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और गौरव का माहौल बना हुआ है। भाजपा द्वारा चलाए गए इस सदस्यता अभियान के तहत आलोक पटेल ने क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में जाकर जनसंपर्क किया और लोगों को भाजपा की विचारधारा एवं नीतियों से जोड़ने का अथक प्रयास किया। उनके नेतृत्व में चलाए गए अभियान के माध्यम से 3000 से अधिक नए सदस्यों को भाजपा में शामिल किया गया, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। यह कार्य न केवल संगठन विस्तार के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि यह भी दिखाता है कि किस तरह एक जमीनी कार्यकर्ता अपने समर्पण से पार्टी को मजबूत कर सकता है।आलोक पटेल के इस कार्य की सराहना करते हुए भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मान पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किया। सम्मान समारोह प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित पार्टी अध्यक्ष सहित विभिन्न प्रदेश स्तरीय जिला स्तरीय और मंडल स्तरीय नेता मौजूद रहे। सभी ने उनके मेहनत और समर्पण की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। सम्मान की सूचना सामने आते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से आलोक पटेल को बधाई संदेश देना शुरू कर दिया। फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म पर बधाइयों की बाढ़ सी आ गई है। लोगों का कहना है कि आलोक पटेल जैसे कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता पार्टी के आधार हैं, जिनके प्रयास से भाजपा का आधार गांव-गांव तक मजबूत हो रहा है। यह सम्मान निश्चित रूप से अन्य कार्यकर्ताओं को भी उत्साहित करेगा। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को अपने कार्यकर्ताओं को समर्पित किया।

Hasdeo Times
Author: Hasdeo Times

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now