लव मैरिज की खौफनाक सजा: पति ने चुनरी से घोटा गला और सुसाइड का रूप देने लाश को जला दिया

SHARE:

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पति ने गर्भवती पत्नी की उसी की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद सुसाइड दिखाने शव को जला दिया। दोनों पति-पत्नी पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ थे। 2 साल पहले लव मैरिज की थी। जांच में पता चला की आरोपी पति बच्चा नहीं चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। 21 जुलाई को युवती की लाश उसके ही घर में अधजली हालत में मिली थी। जानकारी के मुताबिक दोनों अनुकंपा नियुक्ति पर पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे। दोनों ने घर वालों को बिना बताए आर्य समाज में शादी की थी। पत्नी 1 महीने की प्रेग्नेंट थी। मामला रामपुर थाना क्षेत्र का है। पंचायत सचिव सुषमा खुसरो (22 साल) और अभिनेक लदेर (25 साल) दोनों की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार में बदल गई। दोनों पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड क्षेत्र में कार्यरत थे। दोनों अलग जाति से थे, इसलिए घरवालों को रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों शादी करके कोरबा में किराए के घर में रह रहे थे।घटना वाले दिन प्रेग्नेंसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पति बच्चा नहीं चाहता था। इससे पहले भी वह पत्नी का अबॉर्शन करा चुका था। देर रात सोने के बाद अभिनेक ने तड़के उठकर सुषमा का उसी की चुनरी से गला घोंट दिया।आत्महत्या का रूप देने लगाई आगइसके बाद तकिए से मुंह दबा दिया। आरोपी ने इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए लाश को जमीन पर रखा। गैस चालू कर आसपास के कागज और कपड़ों में आग लगा दी। अंदर से दरवाजा बंद कर पीछे से बाहर जाने की जगह पर सीढ़ी के सहारे भाग गया। घर से धुआं निकलने पर पड़ोसियों ने 112 को सूचना दी। अभिनेक को मौके पर बुलाया गया। दरवाजा अंदर से बंद था। वह पीछे के दरवाजे से कूदकर अंदर घुसा और रोने का नाटक करने लगा।परिजनों को पहले से शक थासुषमा की मौत के बाद उसके परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया था। उन्हें शक था कि उनकी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती। किसी ने उसकी हत्या की है। परिजनों के शव लेने से इनकार करने पर आरोपी पति ने गांववालों और दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी का अंतिम संस्कार किया। युवती के परिजनों के शक के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी पति को हिरासत में लिया गया। शुरू में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती बरतने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच टीम बनाई गई थी। 65 सीसीटीवी फुटेज की जांच और लगातार पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ। गर्भपात कराने के बाद से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। सुषमा एक महीने की गर्भवती थी। विवाह की स्थिति बिगड़ रही थी, इसलिए आरोपी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी अभिनेक लदेर को गिरफ्तार कर लिया है।

Hasdeo Times
Author: Hasdeo Times

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now