चैतमा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना चैतमा छेत्रीय निर्देशालय भोपाल डॉ अशोक श्रोती, युवा अधिकारी राजकुमार वर्मा, राज्य एन एस एस अधिकारी डॉ नीता बाजपेयी, डॉ मनोज सिन्हा समन्वयक अटल बिहारी वाजपेयी विश्विद्यालय बिलासपुर, जिला संगठक वाय के तिवारी, प्राचार्य संरक्षक चंद्राणी सोम के निर्देश पर वीरेंद्र कुमार बंजारे ब्यख्याता रासेयो कार्यक्रम अधिकारी ईको क्लब प्रभारी ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण सडक सुरक्षा नारा लेखन कर जनजागरूकता का संदेश दिया। ब्यख्याता सुरेन्द्र सिंह नेटी, धनराज मैडम, सिद्दिकी सर, मुरारी लाल धीवर, चंद्रमुखी साहू मैडम ने नारा लेखनकी प्रशंसा की। वीरेंद्र कुमार बंजारे ने नारा लेखन के उद्देश्य को बताया कि पर्यावरण संरक्षण का अर्थ है, प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करना, प्रदूषण को कम करना, और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखना। यह संसाधनों का टिकाऊ उपयोग सुनिश्चित करता है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को रोकता है। इसमें वायु, जल, भूमि, और वन्य जीवन का संरक्षण शामिल है।
पेड़ों को लगाना और उनकी देखभाल करना ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। यह एक महत्वपूर्ण गतिविधि है जो जलवायु परिवर्तन, मिट्टी के कटाव और जैव विविधता के नुकसान जैसी पर्यावरणीय समस्याओं से निपटने में मदद करती है। सड़कों पर सुरक्षित रूप से चलना और दूसरों को भी सुरक्षित रखना। इसमें यातायात नियमों का पालन करना, सावधानी से गाड़ी चलाना, और पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाना शामिल है। कई स्रोतों के अनुसार सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है क्योंकि हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं या घायल हो जाते हैं।स्वंय सेवक विनय दास महंत, चांदनी कंवर, नीतीश नागदेव,तुषार कैवर्त,विजय दिल कुमार
,साहिल,प्रमोद ,चन्द्रहास,अनीश नागदेव, विनय ने लगातार चित्रकला नारा लेखन कर जनजागरूकता का संदेश दे रहे हैं।




