दिल्ली में 45 डिग्री तापमान के बीच रेड अलर्ट जारी, अगले 4 दिन बारिश से राहत

SHARE:

नईदिल्ली। दिल्ली में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच गया। गर्मी को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रेड अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी के मुताबिक, गुरुवार 12 जून तक भीषण गर्मी के हालात बने रहेंगे। हालांकि, शाम को बारिश हो सकती है। इसके बाद शुक्रवार 13 जून से लगातार बारिश होने से राहत मिलेगी।
आईएमडी ने संभावना जताई है कि 15 जून से तापमान में 7 डिग्री की गिरावट आएगी।
उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी कहर बरपा रही है। मंगलवार को सबसे ज्यादा तापमान झांसी में 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को कुछ इलाकों में इससे राहत मिल सकती है।
प्रदेश के 14 जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना है, जबकि 17 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
बिहार के उत्तरी इलाकों में और मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
बंगाल की खाड़ी से चला दक्षिणी-पश्चिमी मानसून अंडमान और निकोबार में सबसे पहले पहुंचा। इसके बाद केरल में 1 जून से 8 दिन पहले दस्तक दी।
अभी मानसून तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना में पूरी तरह छा चुका है। तटीय आंध्र प्रदेश, रायसीमा, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर भारत के इलाकों में प्रवेश कर गया है।
मानसून मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 15-20 जून, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में 20-25 जून, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में 30 जून तक पहुंच सकता है।

Hasdeo Times
Author: Hasdeo Times

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now