मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुँचेंगे, पीएम और गृहमंत्री से संभावित मुलाक़ात

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 12 बजे नई दिल्ली पहुँच रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी प्रवास के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से आज शाम संभावित मुलाक़ात हो सकती है। इस दौरान मुख्यमंत्री राज्य में चल रही प्रमुख विकास योजनाओं, नक्सल उन्मूलन के लिए की जा रही ठोस कार्रवाइयों, तथा औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने हेतु सरकार द्वारा अपनाई गई नीतियों की जानकारी देंगे। बस्तर और अन्य नक्सल प्रभावित अंचलों में हो रहे तेज़ विकास कार्यों, आधारभूत संरचना के विस्तार, सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा एवं आदिवासी कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों पर भी चर्चा संभावित है। यह मुलाक़ात राज्य के दीर्घकालिक विकास के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Hasdeo Times
Author: Hasdeo Times

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now