38 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार 

SHARE:

चांपा। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि* के मार्ग दर्शन में थाना चांपा पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि थाना चांपा क्षेत्र के घोघरनाला तीसरा पारा चांपा निवासी संदीप केवट द्वारा अपने घर के सामने हाथ भट्टी से बना अवैध कच्ची महुआ शराब को ग्राहकों को बिक्री करने रखा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से कुल अलग अलग जरीकेन में भारी 38 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 3800/₹ को गवाहों के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 04.06.25 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, उनि. बी एस लकड़ा,प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, मप्रआर. पुष्पलता साहू, आर. डिकेश्वर साहू, सुमंत कंवर,माखन साहू, शंकर सिंह राजपूत, एवम थाना स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।

Hasdeo Times
Author: Hasdeo Times

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now